Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज; तेज हवा, बारिश और बिजली की गूंज के साथ येलो अलर्ट जारी

28 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार के 12 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवा, बरसात और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में बूंदाबांदी और बादलों का डेरा रहेगा, जबकि पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिससे उमस बढ़ने की संभावना है।

28 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): IMD के द्वारा बिहार के 12 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा, बरसात और वज्रपात की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की से मध्यम बारिश होगी और बिजली गिरने की आशंका है। अन्य जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है, लेकिन बेगूसराय, शेखपुरा, पटना के पूर्वी हिस्से, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और बादल छाए रह सकते हैं। राज्य के पश्चिमी इलाके जैसे रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, बक्सर, अरवल, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज और सीवान में बारिश की संभावना नहीं है।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

यहां मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है। बिहार में मंगलवार को दिन भर बारिश नहीं हुई, लेकिन देर रात से सुबह तक दो जिलों में चार जगहों पर भारी बरसात का आसार दिखा। सबसे ज्यादा बारिश कटिहार में दर्ज की गई। इसके अलावा, नालंदा के राजगीर में 87 मिलीमीटर, कटिहार के कदवा में 78.6 मिलीमीटर और नालंदा के सिलाव में 72.2 मिलीमीटर बारिश हुई। गया, पूर्णिया, जमुई, रोहतास, खगड़िया, औरंगाबाद, नवादा और मुंगेर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है।

End of Feed