Bihar Weather: आज भी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी, बिहार में दीपावली तक दिखेगा चक्रवाती तूफान का प्रभाव

आज का मौसम बिहार, 26 October 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे मौसम में ठंडक का एहसास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में चक्रवाती तूफान दाना का असर दीपावली तक बना रहने वाला है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में चक्रवाती तूफान दाना के असर से कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसकी वजह से तापमान में 3-4 डीग्री की गिरावट दर्ज हुई है। साथ ही हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़ गया है। लेकिन बिहार में इसका प्रभाव 31 अक्टूबर यानी दीपावली तक देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 28 अक्टूबर तक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी जारी रहेगी। फिलहाल आज कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

इन जिलों में आज छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 19 जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इन जिलों में नालंदा, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, कटिहार, सुपौल, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, जहानाबाद, शेखपुरा, गया, नवादा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और किशनगंज शामिल हैं। शनिवार को बिहार के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

End of Feed