दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ते लगी है। इस बीच दिल्ली की आबोहवा भी खराब हो रही है। बढ़ते प्रदूषण से दिल्ली की हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली में प्रदूषण की स्थित पर कंट्रोल नहीं किया गया तो ये गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। वहीं शहर में आने वाले दिनों में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। दिल्ली-एनसीआर के तापमान की बात करें तो राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 33 डिग्री तक रह सकता है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 32 और 33 तक जा सकता है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।
दिल्ली में कब होगी सर्दियों की शुरुआत
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में नवंबर की शुरुआत में सुबह-शाम की गुलाबी ठंड जारी रहेगी। 15 नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ना शुरू होगी। बताया जा रहा है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह से शहर में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसका अर्थ है कि जल्द ही दिल्ली में रजाई-कंबल वाली ठंड दस्तक देने वाली है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
