बिहार में विदाई से पहले फिर एक्टिव होगा मॉनसून, इस दिन से जोरदार बारिश का अलर्ट

आज का मौसम बिहार, 23 September 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज से मौसम में बदलाव होने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में शाम से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार से बिहार में मॉनसून फिर से एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने 24 से 27 सितंबर तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में इस साल अब तक 28% कम हुई बारिश
  • 24 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश का अलर्ट
  • बारिश होने से उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर से प्रदेश में फिर से मॉनसून एक्टिव होने की संभावना है। इसका प्रभाव आज से ही कुछ इलाकों में दिखाई दे सकता है। बिहार में अगले 4 से 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं 27 सितंबर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

End of Feed