लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, उमस भरी गर्मी से परेशान लोग, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम से लोगों के हाल बेहाल नजर आ रहे हैं। बारिश न होने के कारण तापमान बढ़ने लगा है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।

Image

आज यूपी के मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में बारिश का दौर थमा
  • दिन के साथ रात का तापमान बढ़ा
  • चिपचिपाती गर्मी से लोग परेशान

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बारिश के थमने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे प्रदेश में गर्मी का सितम भी बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश के निवासी चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं। तापमान की बात करें तो कई जिलों का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश का तापमान 36 से 39 की बीच बना हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप हो रही है। बीते दिनों सुबह-शाम में मौसम ठंडा बना हुआ था, लेकिन अब फिर मौसम बेहाल कर रहा है। दिन तो दिन रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। इस बीच प्रदेश के 8 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए आपको उन जिलों के बारे में बताएं -

यूपी में आज का मौसम

बता दें कि मौसम विभाग ने यूपी को ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ ये है कि इस दौरान भारी बारिश के आसार कम हैं। कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने बताया कि आज कई जिलों में 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बता दें कि मौसम में आए अचानक बदलाव से एक बार फिर जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट और जौनपुर शामिल है। इन जिलों में बारिश से या तो मौसम सुहावना हो जाएगा या फिर तापमान और उमस में बढ़ोतरी के कारण गर्मी और बढ़ जाएगी

अगले महीने से तापमान में आएगी कमी

अनुमान है कि अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ यूपी के तापमान में कमी आनी शुरू होगी। तापमान गिरने के सुबह-शाम में ठंडक बढ़ेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!