पटना

बिहार में विदाई से पहले फिर एक्टिव होगा मॉनसून, इस दिन से जोरदार बारिश का अलर्ट

आज का मौसम बिहार, 23 September 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज से मौसम में बदलाव होने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में शाम से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार से बिहार में मॉनसून फिर से एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने 24 से 27 सितंबर तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Image

बिहार का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में इस साल अब तक 28% कम हुई बारिश
  • 24 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश का अलर्ट
  • बारिश होने से उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर से प्रदेश में फिर से मॉनसून एक्टिव होने की संभावना है। इसका प्रभाव आज से ही कुछ इलाकों में दिखाई दे सकता है। बिहार में अगले 4 से 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं 27 सितंबर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

आज बिहार के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज शाम को बिहार के पूर्वी और मध्य भागों में बादल छाने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। बिहार में इस साल अब तक औसत से 28 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। हालांकि इस महीने की शुरुआत में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली। लेकिन बीते 6 दिनों से मॉनसून कमजोर पड़ने से बारिश नहीं हो रही है। जिससे प्रदेशभर में लोग गर्मी और उमस की मार झेल रहे हैं। बारिश की कमी से तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इन दिनों पारा 35 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

तापमान में भी आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार आज या मंगलवार को पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के एरिया में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। जिसके प्रभाव से बिहार में अगले पांच दिनों तक मॉनसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्मय स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही तापमान में भी कमी आएगी।

रविवार को भी गर्मी का सितम रहा जारी

बिहार में रविवार को किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई। बीते दिन तेज धूप निकले से तापमान में हल्का इजाफा हुआ। साथ ही गर्मी का सितम भी बरकरार रहा। रविवार को बिहार का सबसे गर्म शहर मोतिहारी रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान रोहतास और मुजफ्फरपुर में 34.6 डिग्री रहा। पटना का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज हुआ। बिहार का औसत तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article