Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में तापमान गिरने लगा है। साथ ही सुबह और रात में ठंड भी महसूस हो रही है। इस मौसम में लोगों ने कूलर एसी बंद कर दिया है। कुछ दिनों में लोग पंखे से भी परहेज करने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर को बंगाल में एक चक्रवात विकसित होने का अनुमान है। जिसके प्रभाव से बिहार में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। जिससे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसकी वजह से ठंड में भी इजाफा होने के आसार हैं।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 22 अक्टूबर को भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। जिसके बाद 23 से 26 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।
पोस्ट मॉनसून में 80 फीसदी कम हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में पोस्ट मॉनसून में अब तक 11 मिली बारिश दर्ज हुई, जोकि सामान से 80 फीसदी कम है। वहीं पिछले 24 घंटे में भी पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, सुपौल और सीतामढ़ी में बारिश दर्ज की गई। बिहार में रविवार को सबसे गर्म जिला गोपालंगज रहा। जहां का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं पटना में 33.1 डिग्री, पूर्णिया में 31.2 डिग्री, छपरा में 31.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 30 डिग्री, कटिहार में 33.2 डिग्री, बक्सर में 34.2 डिग्री, समस्तीपुर में 30.8 डिग्री और वैशाली में 31.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बिहार में न्यूनतम तापमान
बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतास और मोतिहारी में रहा। जहां 19.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा पटना में 24.02 डिग्री, गया में 21.7 डिग्री, बांका में 21.3 डिग्री, कटिहार में 23.1 डिग्री, मधुबनी में 22.8 डिग्री, सुपौल में 23.7 डिग्री, औरंगाबाद में 22 डिग्री और बक्सर में 21.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
