लखनऊ

यूपी में इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, जल्द बदलने वाला है मौसम, इस दिन हल्की बारिश के आसार

आज का मौसम यूपी, 21 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में इस ठंड के सीजन में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। 24 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है?

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में दशहरे के बाद से हल्की ठंड पड़ने लगी है। दिन में तेज धूप निकल रही है, तो वहीं सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। फिलहाल प्रदेश में न ही ज्यादा गर्मी है और न ही ज्यादा ठंड पड़ रही है। फिलहाल कुछ दिन मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने की संभावना है। हालांकि 24 अक्टूबर से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मौसम बदले के आसार हैं।

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान भी साफ रहेगा। इस अवधि में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। 22 और 23 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिसके बाद गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

24 अक्टूबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि इसको लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 और 26 अक्टूबर को भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। IMD के अनुसार अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है।

दिसंबर-जनवरी में तेजी से लुढ़केगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार इस बार ठंड के सीजन में उत्तर भारत में सामान्य से अधिक सर्दी पड़ने की संभावना है। जिसके पीछे वजह ला नीना है। इस बार उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।अक्टूबर के आखिरी से प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। जिसके बाद नवंबर में तापमान धीरे-धीरे नीचे लुढ़केगा। दिसंबर-जनवरी के महीने में तापमान तेजी से कम होगा। जिससे ठंड में इजाफा होगा। जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में ठंड का पीक पॉइंट रहेगा। इस दौरान एक-दो हफ्ते कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

रविवार को प्रदेश में तापमान

उत्तर प्रदेश में रविवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, झांसी का 36.5 डिग्री, फुरसतगंज का 35.8 डिग्री, वाराणसी बीएचयू का 35 डिग्री और हमीरपुर का 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर में 18.3 डिग्री, मेरठ में 19.5 डिग्री, गाजीपुर में 19 डिग्री, अयोध्या में 19 डिग्री और नजीबाबाद में 19 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article