Bihar Weather: बिहार में मानसून की दस्तक; भीषण गर्मी से राहत के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट!

15 June 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में भीषण गर्मी के बाद अब मौसम बदलने वाला है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। आज से उत्तर बिहार में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। अगले कुछ दिनों में मानसून के आगमन के साथ राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात हो सकते हैं।

15 June 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जहां तापमान 42 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि जल्द ही आंधी और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। उत्तर बिहार के जिलों में आज से बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 15-16 जून से उत्तर बिहार में वर्षा संबंधी गतिविधियों की शुरुआत होगी, जबकि 17-20 जून के बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना प्रबल है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बिहार में प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इससे राज्य में बारिश का दौर तेज होने की उम्मीद है।

End of Feed