Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद; बिहार में मॉनसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज

14 June 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश ने अस्थायी राहत दी है, लेकिन उमस अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून से राज्य में और मॉनसून की दस्तक की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

14 June 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है, खासकर राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों में। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, और हवा में अधिक नमी के कारण राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि, धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। शुक्रवार को खगड़िया, सीवान, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और दरभंगा में हल्की बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में थोड़ी राहत मिली।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

ऐसे में बादल घने हो रहे हैं, लेकिन उमस से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, जिन जिलों में बारिश होगी वहां अस्थायी राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद फिर से उमस बढ़ने की संभावना है। जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां हॉट डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है। तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। 17 जून से बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, और इसी दौरान मॉनसून के आने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।

End of Feed