Bihar Weather: मानसून में देरी लेकिन आज से खुलेंगे छाते, बिहार में आंधी तूफान को लेकर जारी हुए अलर्ट

आज का मौसम बिहार, 13 June 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: देश में मानसून भले ही पहले आ गया हो लेकिन बिहार में यह इस बार देरी से आ रहा है। हर साल 13 से 15 जून को बिहार में मानसून के आने की तारीख मानी जाती है। मौसम विभाग ने मानसून में देरी के संकेत दिए हैं। इस बीच मौसमी गतिविधियां सक्रिय होने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में भयानक गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम को लेकर आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में बिजली गिरने के साथ, गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इससे गर्मी का असर कम करने में मदद मिल सकती है।

bihar rain 13 june

बिहार में आज से बारिश के आसार (तस्वीर- AI)

आज यहां आएगी बारिश

येलो अलर्ट वाले जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में पटना, गया, नालंदा, वैशाली, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर और कैमूर शामिल हैं।

End of Feed