Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में ठंड कहर बरपा रही है। सर्द हवाएं लोगों को खूब सता रही है। साथ ही तापमान मं भी गिरावट जारी है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे रात में ठंड से हल्की राहत मिलने के आसार हैं।
बिहार का मौसम
आज मौसम शुष्क रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज 12 जिलों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। बिहार में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटो के अंदर दक्षिण बिहार के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। रविवार को बक्सर, कैमरू, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और रोहतास में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश के आसार हैं। अन्य भागों में मौसम शुष्क रह सकता है।
डेहरी का तापमान रहा 5 डिग्री
बिहार में शुक्रवार को कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। दोपहर में ज्यादातर शहरों में धूप निकल आई। जिससे ठंड और कपकपी से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। इस दौरान प्रदेशभर के अधिकतम तापमान और 22 शहरों के न्यूनतम तापमान मं इजाफा दखेने को मिला। पटना में भी दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शुक्रवार को बिहार का सबसे ठंडा शहर रोहतास का डेहरी रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सबसे गर्म शहर मधुबनी रहा, जहां का अधिकत तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
