गयाजी में बड़ा हादसा, रील बनाने के चक्कर में 9 लड़के डूबे; 5 की मौत

बिहार के गयाजी में केनी पुल के समीप रील बनाने के चक्कर में 9 लड़के नदी में डूब गए, जिसमें से 5 की मौत हो गई।

बिहार के गयाजी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी पुल के समीप रील बनाने के चक्कर में 9 लड़के नदी में डूब गए। जानकारी के मुताबिक, ये सभी नदी के किनारे रील बनाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। खुद को डूबता देख ये लोग चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

Students Drown in River in Gayaji

गया जी डूबे छात्र (फोटो-Istock)

जानकारी के मुताबिक, ये सभी लड़के स्कूल से लौट रहे थे। इसी दौरान वीडियो बनाने के लिए नदी के किनारे चले गए। लोगों ने बताया कि इनमें से कुछ लड़के 11वीं कक्षा के हैं तो कुछ 12वीं के हैं। ये सभी नदी के किनारे रील बना रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए, खुद को डूबता देख ये लोग चिल्लाने लगे, आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद सबको किसी तरह बाहर निकाला गया। आनन-फानन में इन्हें बेलागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लड़कों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

End of Feed