Bihar: औंटा-सिमरिया पुल बनकर हुआ तैयार, 150 किमी तक कम हुई उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी

बिहार में गंगा नदी पर औंटा-सिमरिया के बीच बना 6 लेन का नया पुल अब चालू हो गया है। 1871 करोड़ की लागत से बने इस पुल से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यात्रा दूरी 150 किमी तक घट गई है। यह पुल परिवहन के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी गति देगा।

Aunta Simaria Bridge: बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में, गंगा नदी पर औंटा (मोकामा) से सिमरिया (बेगूसराय) के बीच बना छह लेन वाला अत्याधुनिक एक्स्ट्रा-डोज ब्रिज अब पूरी तरह बनकर तैयार है। यह महत्त्वाकांक्षी परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा पूरी की गई है। परियोजना की कुल लंबाई 8.15 किलोमीटर है और इसे 1871 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है।

aunta simaria bridge

औंटा-सिमरिया पुल बनकर हुआ तैयार

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच बेहतर होगा जुगाड़

नवनिर्मित पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को सीधा जोड़ता है, जिससे भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही अब अधिक तेज, सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। अब तक अधिकांश वाणिज्यिक वाहनों को पटना के गांधी सेतु या पुराने राजेंद्र सेतु से होकर गुजरना पड़ता था। इस नए पुल के चालू होने से उत्तर बिहार (बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, अररिया) से दक्षिण बिहार (शेखपुरा, नवादा, लखीसराय) की ओर जाने वाले भारी वाहनों की दूरी लगभग 150 किमी तक कम हो जाएगी।

End of Feed