'तेजस्वी को 4 बार मारने की हुई कोशिश', पूर्व CM राबड़ी देवी का बड़ा दावा

Bihar SIR Exercise: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव को 4 बार मारने की कोशिश हुई और उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी... रास्ता में... ट्रेन में... ट्रक से... हम जानते हैं कौन-कौन आदमी लगा हुआ है।

Bihar SIR Exercise: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव को 4 बार मारने की कोशिश हुई और उनकी जान को खतरा है। राबड़ी देवी ने राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Rabri Devi

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी (फोटो साभार: @RabriDeviRJD)

राबड़ी देवी ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि हम निश्चित रूप से विरोध करेंगे, क्योंकि यह बिहार के लोगों के बारे में है... उन 4 करोड़ लोगों का क्या जो राज्य से बाहर चले गए हैं? हम 5 दिनों से विधानसभा का घेराव कर रहे हैं... राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए...।

End of Feed