बिहार के 16 पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में आजमाया भाग्य; जानिए क्या हुआ हाल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। 4 जून को पता चल जाएगा कि इस बार केंद्र में किस पार्टी की सरकार बनेगी। आज हम बिहार के उन मुख्यमंत्रियों की कहानी लेकर आए हैं, जिन्होंने CM बनने से पहले या बाद में लोकसभा चुनाव लड़ा।

बिहार एक ऐसा राज्य है, जहां का बच्चा-बच्चा राजनीतिक को अच्छे से समझता है। यहां राजनीति पर चर्चा भी होती है। यह आंदोलनों की धरती है। स्वतंत्रता से पहले से ही बिहार ने देश को कई बड़े नेता दिए हैं। इन नेताओं ने बिहार और देश को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। बिहार के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी लोकसभा चुनाव में हाथ आजमाया और कई नेताओं ने केंद्र की राजनीति छोड़ राज्य में जड़ें जमाई और बाद में मुख्यमंत्री बने। जीतन राम मांझी भी ऐसे एक नेता हैं, जो पहले राज्य के मुख्यमंत्री रहे और अब वह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। आईए आज बिहार के ऐसे ही नेताओं के बारे में जानते हैं जो कभी न कभी बिहार के मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने इससे पहले या इसके बाद लोकसभा चुनाव भी लड़ा।

Bihar cms

बिहार के मुख्यमंत्रियों का लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन

जीतन राम मांझी गया सुरक्षित सीट से NDA के उम्मीदवार बनाए गए हैं। साल 2019 में पिछले लोकसभा चुनाव में वह महागठबंधन में शामिल थे और अपनी हम पार्टी की तरफ से उम्मीदवार थे। उन्हें JDU के विजय कुमार मांझी से हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed