Muzaffarpur Minor Rape Case: बिहार के मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक दो युवकों ने 10 साल मासूम को बहला-फुसलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी पीड़िता के घर के पास ही किराए के मकान में रहते थे। पीड़िता के पिता ने दोनों के खिलाफ सदर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने दोनों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुजफ्फरपुर में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
आरोपियों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मोहम्मद अल्ताफ और वैशाली जिले के पातेपुर निवासी शिवनाथ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, गुरुवार की देर रात करीब दो बजे पीड़िता अपने कमरे में सो रही थी तभी दोनों युवक घर में चोरी-छिपे घुस आए। इसके बाद उन्होंने बच्ची की मानसिक स्थिति का फायदा उठाया और उसे बहला फुसलाकर अपने बगल वाले किराए के मकान में ले गए और बारी-बारी कर उसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। सिटी एसपी कोटा किरण ने बताया की इस घटना की जानकारी उन्हें 18 सितंबर को मिली। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मामले की जांच की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
