बिहार में सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, नीतीश कुमार बोले- सरकार तैयार करेगी नई नीति

Bihar New Medical Policy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर जल्द ही प्रतिबंध लगाया जाएगा और इसके लिए सरकार एक अलग नीति बनाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेतिया में 182 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

Bihar New Medical Policy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर जल्द ही प्रतिबंध लगाया जाएगा और इसके लिए सरकार एक अलग नीति बनाएगी। पश्चिम चंपारण जिले से शुरू हुई ‘समृद्धि यात्रा’ के पहले दिन एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार, सरकारी अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए नयी नीति तैयार करेगी।

Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो साभार: @NitishKumar)

CM नीतीश ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। यह नीति राज्य में सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर भी रोक लगाएगी।’’ नवंबर में भारी बहुमत से सत्ता में लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने दूरस्थ पश्चिम चंपारण जिले से राज्यव्यापी यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे।

End of Feed