ट्रायल हुआ पूरा, होली के बाद 2 और स्टेशनों तक पहुंच जाएगी पटना मेट्रो

पटना के लोगों के लिए होली एक खुशखबरी लेकर आ रही है। जी हां, होली के बाद पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर 2 और स्टेशनों तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। इस तरह से पूरे 6.6 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर संचालन शुरू हो जाएगा।

पटना शहर की गिनती अब देश के उन शहरों में होती है, जहां मेट्रो चलती है। पटना वासियों के लिए खुशखबरी ये है कि होली के बाद पटना मेट्रो का विस्तार होने जा रहा है। यानी होली के बाद दो और स्टेशनों तक पटना मेट्रो की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। पटना मेट्रो के जिस प्रायोरिटी कॉरिडोर पर अभी मेट्रो ट्रेन चल रही है, उसी में यह विस्तार होगा। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PMRC) ने कल यानी गुरुवार 26 फरवरी को प्रायोरिटी कॉरिडोर के बचे हुए हिस्से पर ट्रायल रन पूरा किया। दिल्ली मेट्रो (DMRC) के इंजीनियरों की निगरानी में यह ट्रायल रन पूरा किया गया।

Patna Metro PTI

पटना मेट्रो से जल्द जुड़ेंगे दो और स्टेशन

खेमनीचक से मलाही पकरी स्टेशन के बीच नए बने 2.9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड हिस्से पर गुरुवार को यह ट्रायल किया गया। यह हिस्सा, पहले से संचालित भूतनाथ से पाटलिपुत्र ISBT मार्ग से सफलतापूर्वक जुड़ गया है। प्रायोरिटी कॉरिडोर का यह हिस्सा पटना मेट्रो की ब्लू लाइन (कॉरिडोर-2) का अहम भाग है।

End of Feed