शहर

यूपी सरकार का त्योहार सरप्राइज, कर्मचारियों को होली से पहले मिलेगा वेतन, 3 दिन की छुट्टी भी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि सभी कर्मचारियों को वेतन होली से पहले दिया जाए। साथ ही 2 से 4 मार्च तक होली अवकाश की भी घोषणा की गई है। वहीं शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो - IANS)

Photo : IANS

उत्तर प्रदेश में होली से पहले योगी सरकार ने कर्मचारियों और किसानों को बड़ी राहत दी है। राज्य के सभी कर्मचारियों को होली के त्योहार से पहले वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले दिया जाना सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने यह भी कहा कि इसमें ⁠किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, सीएमओ ने जानकारी दी कि राज्य में ⁠शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है। इसके साथ ही, 2 मार्च से 4 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा।

किसानों को कृषि यंत्र का तोहफा

इससे पहले, कृषि विभाग की ओर से त्योहार पर किसानों को कृषि यंत्र का तोहफा देने की पहल की गई। अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग प्रारंभ हो गई है, जो चार मार्च तक चलेगी। किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसानों का यह तोहफा कृषि विभाग की ओर से संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत दिया जाएगा। योजना के अनुसार, फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन के अन्य एकल कृषि यंत्र व अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण के आवेदन चार मार्च तक किए जा सकते हैं। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बैच ड्रायर और मेज सेलर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कृषि यंत्रों की बुकिंग या आवेदन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन करनी होगी। इस लिंक पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यंत्रों से जुड़ी समस्त जानकारी व अनुदान प्रक्रिया पर इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थियों का चयन या बुकिंग टोकन कंफर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र खरीद कर उसकी रसीद व फोटो 10 दिन के भीतर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article