Moradabad Leopard News: यूपी के मुरादाबाद में तेंदुए ने समाज में दहशत फैला दी। वह एक घर के बाथरूम में जा घुसा। कई घंटों की मशक्कत के बाद जंगली जानवरी को पकड़ा गया। यह मामला जिले के रामगंगा विहार स्थित हरथला गंगा मंदिर के पास का है, जहां एक घर में तंदुआ घुस आया। इस कारण पूरे मोहल्ले में हंगामा हो गया। बता दें कि जिस घर में तेंदुआ घुसा, वहां मौजूद लोगों ने जानवर को बाथरूम में बंद कर अफनी जान बचाई। तेंदुए की खबर सुन पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया।
परिवार ने क्या बताया?
जिस घर में तेंदुए की एंट्री ली, वह मेघराज प्रजापति का घर था। मेघराज के परिजनों ने बताया कि घर के अंदर कुछ आहट महसूस हुई। जब देखा तो बाथरूम में एक तेंदुआ बैठा दिखा। जहां बिना देर किए परिवार के सदस्यों ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस भी मौके पर रही और फिर कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया।
दोषियों ने न्यायाधीश को दी धमकी
बिजनौर जिले की एक अदालत में दो व्यक्तियों ने आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद न्यायाधीश को धमकी दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजीत पवार ने बताया कि जयदीप और पिंटू चौहान को 19 मई 2024 को धामपुर क्षेत्र के मटौरा दुर्ग गांव में पुखराज को कार से कुचलकर उसकी हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को दोषी ठहराया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) निजेन्द्र कुमार ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पवार के अनुसार, सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद दोषियों ने न्यायाधीश को धमकी देते हुए कहा कि वे जानते हैं कि वह कहां रहते हैं और उन्हें नहीं छोड़ेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि धमकी के बाद न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
