Khan Sir Coaching: किसने की फायरिंग? वीडियो ने खोला राज, हिरासत में खान सर के दो बॉडीगार्ड

Khan Sir Coaching: पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमले मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में फायरिंग की बात सच साबित हुई है और खान सर के ही दो गार्ड हिरासत में लिए गए हैं।

Khan Sir Coaching: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है। फायरिंग की बात सच साबित हुई है और जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें खान सर का बॉडीगार्ड की फायर करते दिख रहा है। इस मामले में पुलिस ने खान सर के दो बॉडीगार्ड को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

khan sir firing

पटना कोचिंग फायरिंग मामले में खान सर का बॉडीगार्ड हिरासत में (फोटो- X)

कैसे आया फायरिंग का सच सामने?

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग खुलेआम फायरिंग करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस द्वारा जब इस वीडियो की गहनता से जांच की गई, तो यह बात सामने आई कि हवा में गोलीबारी करने वाले कोई बाहरी तत्व नहीं, बल्कि खुद खान सर के निजी गार्ड थे। इस सच के उजागर होते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए खान सर के दोनों निजी गार्डों को हिरासत में ले लिया है।

End of Feed