Patna Flood News: पटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Patna Flood Alert Gandhi Ghat: पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान (48.60 सेमी) को पार कर 50.26 सेमी पर पहुंच गया है। गांधी घाट जलमग्न है, केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय में पानी भर गया है।

Patna Ganga River Water Level News: नेपाल से छोड़े गए पानी और लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी पटना में गंगा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है, जिससे शहर के निचले इलाकों और गंगा घाटों पर जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पटना में गंगा अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लेकर अलर्ट जारी किया है और विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।

पटना में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही नदी, CM सम्राट चौधरी व नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

पटना में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही नदी, CM सम्राट चौधरी व नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और जलस्तर प्रति घंटे लगभग 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है।

End of Feed