Patna: गांधी मैदान में मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, आम जनता के लिए एंट्री बंद

पटना के गांधी मैदान में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आम लोगों के लिए मैदान बंद कर दिया गया है। कार्यक्रम 6 मई के बाद हो सकता है। जिसमें पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Cabinet Oath Ceremony: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में जल्द ही मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इसको लेकर पटना में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान को फिलहाल आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 6 मई के बाद कभी भी शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

gandhi maidan - AI

सांकेतिक फोटो (AI Image)

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां

प्रशासन की ओर से शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के लिए यहां बड़ी संख्या में मेहमानों और नेताओं के आने की संभावना है। जिसके लिए यहां विशाल हैंगर लगाया जा रहा है, ताकि उनके बैठने की व्यवस्था की जा सके। साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

End of Feed