पटना में अपराधियों का तांडव! सुबह-सुबह घर में घुसकर दंपती को मारा चाकू, पति की हत्या; पत्नी की हालत गंभीर

पटना के अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में नवाज आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की सुबह अपराधियों ने खूनी तांडव मचाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अशोक राजपथ के व्यस्त लालबाग इलाके में अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर सो रहे दंपति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल है। वहीं, मृतक की पहचान 30 साल के मोहम्मद नवाज आलम के तौर पर हुई है।

patna

पटना में सुबह-सुबह दंपती पर चाकू से हमला।

अपराधियों ने किए ताबतोड़ हमले

मृतक की पहचान नवाज आलम के रूप में हुई है, जिन पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ वार किए। वहीं, उनकी पत्नी नाजिया परवीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

End of Feed