पटना AIIMS में महिला कर्मी और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़; व्हाट्सएप चैट ने खोली पोल, आरोपी अधिकारी गिरफ्तार

पटना AIIMS में महिला कर्मचारी और उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में एक आउटसोर्स अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। एम्स की 6 सदस्यीय टीम की आंतरिक जांच और व्हाट्सएप चैट की पड़ताल में आरोप सही पाए गए हैं। जानिए क्या है पूरी खबर।

Patna News: पटना AIIMS से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला कर्मचारी और उसकी नाबालिग बेटी के साथ कथित छेड़छाड़ और लंबे समय से उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी और आउटसोर्स कनीय प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी कई अन्य गंभीर और गैर-जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

patna aiims arrest

आरोपी अश्विनी कुमार सिंह

नौकरी से निकालने की धमकी देकर दो साल से कर रहा था प्रताड़ित

पीड़ित महिला कर्मचारी ने पुलिस और एम्स प्रशासन को दी अपनी शिकायत में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी अश्विनी कुमार सिंह पिछले करीब दो वर्षों से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उसके साथ दफ्तर में अनुचित व्यवहार करता था। महिला कर्मी ने जब भी उसके इन गलत इरादों और हरकतों का विरोध किया, तो आरोपी अधिकारी अपनी प्रशासनिक पावर का धौंस दिखाते हुए उसे नौकरी से टर्मिनेट करने की सीधी धमकी देता था। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी को भी अपनी हवस और बदसलूकी का निशाना बनाने का प्रयास किया और उसके साथ भी छेड़छाड़ की।

End of Feed