परमिंदर सिंह झोटा की हत्या पर पंजाब में सियासी घमासान, विपक्ष ने भगवंत मान सरकार को घेरा, 'जंगल राज' का लगाया आरोप

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए।

Mansa Murder Case: मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या के बाद पंजाब में राजनीति गरमा गई है। बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। विपक्षी नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं हैं।

mansa murder

परमिंदर सिंह झोटा की हत्या पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सवाल उठाते हुए कहा कि झोटा करीब चार साल से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे थे। वह मेडिकल स्टोरों पर बेची जाने वाली नशीली गोलियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। चीमा के मुताबिक, झोटा के खिलाफ ही मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने फिर से नशे के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया। चीमा ने पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा, “यही है पंजाब सरकार का युद्ध नशे के विरुद्ध।”

End of Feed