Bihar News: मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में सोमवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आए हुए अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद वक्ताओं का संबोधन हो रहा था। वहीं जब संबोधन की बारी पूर्व सांसद पप्पू यादव की आई तो वे यादव समाज के उत्थान की बात कर रहे थे।
लालू यादव के नाम पर भड़के जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव
इसी दौरान मंच के आगे एक युवक लालू यादव जिंदाबाद की नारे लगाने लगे। हालांकि पप्पू यादव ने पहले तो युवक को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन जब वे शांत नहीं हुए तो वे माइक रखकर मंच से जाने लगे। मंच पर मौजूद लोगों ने पप्पू यादव को मनाने की कोशिश की, लेकिन माइक फेंककर मंच से नीचे उतर गए। इसके बाद थोड़ी देर के लिए मंच के समीप भगदड़ मच गई।
