बांके बिहार मंदिर में आधी रात को आखिर क्यों पहुंचे NSG कमांडो, आसपास की लाइट भी काटी

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बुधवार देर रात NSG कमांडो और सुरक्षा एजेंसियों के कई सुरक्षाकर्मी पहुंचे। अचानक सायरन, बिजली कटौती और हथियारबंद जवानों की हलचल से अफरातफरी जैसा माहौल पैदा किया गया। जानें आखिर ऐसा क्यों हुआ और आगे क्या-क्या हुआ?

मंगलवार रात दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस और प्रशासन पर पथराव कर दिया। इससे वहां के हालात बिगड़ गए और पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इधर भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में कल यानी बुधवार 7 जनवरी की रात अचानक सुरक्षा कर्मियों और NSG कमांडो की हलचल बढ़ गई। बड़ी संख्या में अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सुरक्षाकर्मी बांके बिहारी मंदिर पहुंच गए। यही नहीं इलाके की लाइट भी काट दी गई। फिर वहां अफरातफरी जैसा माहौल देखने को मिला। चलिए जानते हैं क्या है मामला।

Banke Bihari Temple AI.

बांके बिहार मंदिर परिसर में देर रात क्यों आए NSG कमांडो (AI)

सर्द रात में गूंजा गाड़ियों का सायरन

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर परिसर को अचानक NSG कमांडो ने चारों तरफ से घर लिया। कड़ाके की ठंड के बीच इस सर्द रात में गाड़ियों के सायरन से इलाके की शांति टूटी। हालांकि, ठंड के बीच लोग घरों में दुबके रहे, लेकिन सायरन की आवाज ने उनके कान खड़े कर दिए। फिर इधर-उधर दौड़ते सुरक्षाकर्मियों के बूटों की आवाज आने लगी। कार्रवाई ऐसी थी जैसे वे किसी आतंकवादी कार्रवाई से निपटने की कोशिश कर रहे हों।

End of Feed