Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लाहादरा गांव में गन्ने के खेत में एक 30 वर्षीय महिला का जला हुआ अर्धनग्न शव मिला है। महिला का शव देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ है, इसलिए उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
गन्ने के खेत में मिला महिला का जला हुआ शव
ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर बताया कि उन्हें खेत में शव दिखने की खबर फैलते ही इलाका के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बलात्कार कर हत्या का आशंका
पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई है। लेकिन स्थिति को देखते हुए पुलिस की टीम को संदेह है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद हत्या की गई। उसकी पहचान न हो पाए इसलिए आरोपियों ने उसके शव को आग लगा दी, जिसमें उसका चेहरा झुलस गया।
हत्या कर खेत में फेंका शव
पुलिस अधिकारी ने यह भी आशंका जताई गई है कि है, महिला की हत्या कहीं और की गई थी। लेकिन आरोपियों ने बचने के लिए और महिला की पहचान छिपाने के लिए उसे गन्ने के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इलाके की छानबीन की लेकिन उन्हें आसपास से किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह और महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं आदि के बारे में सही से पता लग पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
