पंचकूला स्कूल हिंसा : घायल बच्ची को अस्पताल से मिली छुट्टी, क्लासरूम में छात्र ने बुरी तरह से किया था घायल

पंचकूला के सरकारी स्कूल में आठ वर्षीय छात्र के हमले में घायल छह साल की बच्ची को PGIMER चंडीगढ़ से छुट्टी मिल गई है।

पंचकूला के एक सरकारी स्कूल की एक कक्षा में आठ वर्षीय लड़के के कथित हमले में घायल हुई छह वर्षीय बच्ची को बुधवार को चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) से छुट्टी दे दी गई। जीआईएमईआर ने कहा कि बच्ची का इलाज पूरी सावधानी और संवेदनशीलता के साथ किया गया तथा संस्थान ने उपचार और निजी कमरे की सुविधा सहित सभी खर्च वहन किए, ताकि इस कठिन समय में परिवार पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े।

Panchkula School Assault

पंचकूला स्कूल हिंसा

पीजीआईएमईआर के निदेशक विवेक लाल ने अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान बच्ची से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य का हाल जाना और उसे छुट्टी दिए जाने पर संतोष जताया।

End of Feed