'मुझे मारने वाला मेरा पति है'...मौत से पहले डायरी में लिख गई हत्यारे का नाम; पंचकूला में बुटीक के अंदर महिला का गला काटा

पंचकूला के पिंजौर में बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला के पास मिली डायरी में कथित तौर पर पति और ससुरालवालों के नाम लिखे मिले हैं।

पंचकूला : पिंजौर में एक बुटीक संचालिका की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रौनक होटल के सामने वाली गली में स्थित बुटीक के अंदर महिला का गला काटकर हत्या किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है। वह रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और अपना बुटीक चलाती थी।

Panchkula Boutique Owner Murdered

पंचकूला के पिंजौर में बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या

जानकारी के मुताबिक, महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में बुटीक के बाहर गली में मिली थी। उसके हाथ में एक डायरी भी थी। स्थानीय लोगों ने उसे इस हालत में देखा तो राजू नाम के व्यक्ति को सूचना दी। इसके बाद राजू ने एक बाइक सवार की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी। उसका गला पूरी तरह कटा हुआ था और वह पूरी तरह होश में भी नहीं थी। डॉक्टरों ने महिला को बचाने के लिए उपचार किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

End of Feed