पालघर की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, कई मजदूरों के घायल होने की आशंका

पालघर जिले में विराज प्रोफाइल कंपनी में उत्पादन के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका है। प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Palghar Factory Blast: महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका है। प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ब्लास्ट के कारणों की जांच जारी है।

palghar blast

पालघर में बड़ा औद्योगिक हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बोईसर-तारापुर MIDC स्थित विराज प्रोफाइल कंपनी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि जिस वक्त कंपनी में उत्पादन का काम चल रहा था, उसी दौरान अचानक धमाका हो गया। यह विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी इसकी आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

End of Feed