फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य अरेस्ट; पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान, गाजियाबाद पुलिस ने की धरपकड़

Pakistani Spying Group Active in UP: गाजियाबाद पुलिस की जांच में पता चला कि ये लोग रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकानों की फोटो और वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजते थे और इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे।

Naushad Arrested From Faridabad: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली गैंग के एक सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। नौशाद गांव नचौली में एक साल पहले खुले पेट्रोल पंप पर तीन महीने से पंचर बनाने की दुकान चला रहा था। अभी तक इसमें गैंग के सरगना मेरठ के सुहेल सहित 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य अरेस्ट; पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान, गाजियाबाद पुलिस ने की धरपकड़

फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य अरेस्ट; पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान, गाजियाबाद पुलिस ने की धरपकड़

पुलिस ने नौशाद के अलावा मीरा निवासी औरंगाबाद थाना सदर जिला मथुरा को अरेस्ट किया है। एक आरोपी नाबालिग है। तीनों ने बताया कि सुहेल ने ही हमें ग्रुप में जोड़ा था। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि यह रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के फोटो वीडियो व्हाट्सएस ग्रुपों में पाकिस्तान भेजते थे। एक फोटो के इनको 4 से 6 हजार रुपए मिलते थे।

End of Feed