समंदर के रास्ते भारत में एंट्री लेना चाहते थे पाकिस्तानी? पांच 'पाक' तस्कर गिरफ्तार; 526 किलो ड्रग्स बरामद

गुजरात एटीएस और इंडियन तटरक्षकों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और हेरोइन बरामद की है और साथ में पांच पाकिस्तानी तस्कर भी गिरफ्तार किए हैं।

दिल्ली : गुजरात एटीएस, भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और हेरोइन बरामद की है। माना जा रहा है कि वे समुद्री रास्ते से भारत में नशे की खेप पहुंचाना चाहते थे, लेकिन एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Pakistan Drug Smuggling

गुजरात में 526 किलो ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार (फोटो-Twitter)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर कहा कि सरकार देश के युवाओं को नशे के खतरे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्रवाई लक्षद्वीप से करीब 160 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम और मुंबई से लगभग 490 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में की गई। अभियान के दौरान पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की आगे जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ड्रग्स की खेप के संभावित प्राप्तकर्ताओं की पहचान की जा सके।

End of Feed