जिस बैसारन घाटी में आतंकियों ने खेला खूनी खेल, उसे क्यों डबलिंग हंटिंग पॉइंट भी कहते हैं?

Baisaran Valley in Jammu kashmir: पहलगाम की बैसारन घाटी में इन दिनों दहशत का माहौल है। यहां पर आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। यह जगह मिनी स्विट्जरलैंड और डबलिंग हंटिंग पॉइट के नाम से भी जानी जाती है। इस नाम के पीछे की वजह और इस जगह का राजा हरि सिंह से क्या संबंध है, आइए जानते है:

Baisaran Valley in Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले की खूबसूरत बैसारन घाटी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह बेहद दर्दनाक है। यहां पर हाल ही में आंतकवादियों ने कायराना हमला कर 26 निर्दोष पर्यटकों की जान ली है। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस बैसारन घाटी आमतौर पर टूरिस्टों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां पर कई मशहूर फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है। बैसारन घाटी डबलिंग हंटिंग पॉइंट के नाम से भी जानी जाती है। यह घाटी ऐतिहासिक रूप से भी काफी अहम है, क्योंकि इस जगह का संबंध जम्मू-कश्मीर रियासत के अंतिम महाराजा, राजा हरि सिंह से भी जुड़ा हुआ है।

Baisaran

बैसारन घाटी (फाइल फोटो)

बैसारन वैली के मनमोहक नजारे

क्यों फेमस है बैसारन घाटी?

पहलगाम जिले में स्थित बैसारन घाटी को अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, मनमोहक दृश्यों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पर एक घास का मैदान है। यह जगह देवदार के पेड़ों और बर्फ के पहाड़ों से घिरी हुई है। जिस कारण यहां स्वर्ग जैसा एहसास होता है। इस वजह से इसे कश्मीर की जन्नत भी कहा जाता है। बैसारन घाटी को लेकर एक किंवदंती है कि राजा हरि सिंह ने यहां एक ही तीर से एक हिरण और एक शेर को निशाना बनाकर मारा था। इस कारण यह जगह डबलिंग हंटिंग पॉइंट के नाम से भी फेमस है।

End of Feed