जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप; 3 की दर्दनाक मौत, कई घायल

जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में हुए भीषण ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के मकानों और दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

Jaipur Oxygen Cylinder Blast: जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तेज धमाके के कारण फैक्ट्री का टीनशेड उखड़कर दूर जा गिरा और एक दीवार पूरी तरह ढह गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब दो किलोमीटर तक इसका असर महसूस किया गया। आसपास के कई घरों और दुकानों के शीशे टूट गए, दीवारों में दरारें आ गईं और लोगों को भूकंप जैसा एहसास हुआ।

Jaipur Industrial Area Blast News

जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण विस्फोट (सांकेतिक फोटो)

यहां हुआ हादसा

यह हादसा विश्वकर्मा इलाके के रोड नंबर 17, करणी विहार कॉलोनी में स्थित एक ऑक्सीजन सिलेंडर भरने वाली फैक्ट्री में हुआ। घटना के समय प्लांट में 100 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए थे। इस ब्लास्ट से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। जानकारी के अनुसार, विल्सन क्रायो गैसेज ऑक्सीजन प्लांट में हुए विस्फोट में पहले दो लोगों की मौके पर या इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने भी 31 जनवरी की देर रात SMS हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

End of Feed