दर-दर भटकता है किसान, मंत्री ले रहे करोड़ों की सब्सिडी, 'ना खाऊंगा-ना खाने दूंगा' वालों ने दिया भ्रष्टाचार का नया मॉडल' : गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मिली 99.60 लाख रुपये की सब्सिडी मामले में कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार का ये नया मॉडल आया है, जहां आम किसान भटक रहा है और मंत्री माल काट रहे हैं।

जयपुर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को राजस्थान स्थित उनके कृषि प्रोजेक्ट के लिए मिली 99.60 लाख रुपये की सब्सिडी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए 'भ्रष्टाचार के नये मॉडल' और हितों के टकराव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल के घटनाक्रम से राजनेताओं और नौकरशाहों को विशेष लाभ दिए जाने के संकेत मिलते हैं। गहलोत ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को इसी मंत्रालय की एक योजना के तहत उनकी कृषि भूमि के लिए सब्सिडी मिली।

Union Agriculture Minister subsidy

भागीरथ चौधरी सब्सिडी मामले में अशोक गहलोत ने उठाए सवाल (फोटो-ANI)

उन्होंने कहा कि इस योजना को जिस बोर्ड ने मंजूरी दी, उसमें मंत्री पदेन उपाध्यक्ष भी हैं। भागीरथ चौधरी राजस्थान की अजमेर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

End of Feed