गुरुग्राम : जिले के निज़ामपुर गांव में बुधवार को पुरानी चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह वारदात मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें लोग घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। फिलहाल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
(सांकेतिक फोटो-Istock)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें -दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर बिगड़े हालात, पुलिस पर हुआ पथराव; घायल ACP को ले जाया गया अस्पताल
सिर में मारी गोली
गोलीबारी के दौरान निज़ामपुर निवासी 28 वर्षीय साजिद के सिर में गोली लगी, जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आप इतने सेलेक्टिव क्यों?: कांग्रेसशासित राज्यों का उदाहरण दे नड्डा का राहुल पर हमला; बोले- हम चर्चा के लिए तैयार
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अकेड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जाँच कर रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
