'आइए महाराज हमारे साथ,रात को कॉल कीजिएगा...', शिवपाल यादव को OP राजभर का खुला ऑफर

UP में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर सपा नेता शिवपाल यादव को संबोधित करते हुए उनके सम्मान का मुद्दा उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने शिवपाल को अपने साथ आने का खुला प्रस्ताव भी दिया है।

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता, मंत्री और विधायक ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव को खुला ऑफर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अपना यह खुला ऑफर पोस्ट किया है। इस खुली चिट्ठी में ओपी राजभर ने शिवपाल यादव से पूरा ऑफर जानने के लिए रात में कॉल करने को कहा है।

ओपी राजभर का शिवपाल यादव को खुला ऑफर, रात को कॉल करना...

ओपी राजभर का शिवपाल यादव को खुला ऑफर, रात को कॉल करना...

बता दें कि सुभासपा के संस्थापक ओपी राजभर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री (पंचायत राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज) भी हैं।वह जहूराबाद से सुभासपा के विधायक हैं और आजकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का जो दौर चल रहा है, उसमें उन्होंने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है।

End of Feed