ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण की प्लानिंग शुरू, HSVP से मांगी मदद

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे फेज की तैयारी शुरू कर दी है, इसके लिए HSVP से सड़कों की पैमाइश कराने का अनुरोध किया है। यह प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा होगा।

गुरुग्राम में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां पहले चरण का निर्माण कार्य जारी है, वहीं अब दूसरे चरण की प्लानिंग भी शुरू कर दी गई हैं। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से मदद मांगी है और सड़कों की पैमाइश कराने का अनुरोध किया है, ताकि आगे के काम में कोई रुकावट न आए।

Gurugram Metro

ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो का विस्तार (AI Image)

तीन चरणों में पूरा होगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट

इस पूरे मेट्रो प्रोजेक्ट का निर्माण तीन फेज में पूरा किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-9 तक मेट्रो लाइन तैयार की जा रही है। दूसरे चरण में यह लाइन सेक्टर-9 से बढ़ाकर डीएलएफ साइबर सिटी तक बनाई जाएगी। तीसरे चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो बनाया जाएगा। फिलहाल पहले फेज का काम शुरू हो चुका है और दूसरे चरण के लिए जीएमआरएल ने टेंडर डॉक्यूमेंट भी तैयार कर लिए हैं।

End of Feed