ओडिशा को मिली तीसरी Vande Bharat Train, जानिए रूट और टाइमिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 12, 2024, 01:10 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा को कई रेलवे परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें एक नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन भी शामिल है, जो विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर के बीच चलेगी। यह राज्य की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है।

Odisha Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को ओडिशा में 270 से अधिक रेलवे परियोजनाओं का अनावरण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें नई रेलवे पटरियां, सिग्नल प्रणाली, अच्छे शेड और एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) शामिल है, जो विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर के बीच संचालित होगी।

Vande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन।

कहां से कहां तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन?

इन परियोजनाओं का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर की अन्य रेलवे परियोजनाओं के साथ अहमदाबाद से वर्चुअल रूप से किया।

End of Feed