ओडिशा में पाठ्यपुस्तक विवाद: 7 दिन से भूख हड़ताल पर युवा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार के सामने कई बार इन समस्याओं को उठाया गया, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला है। मैनवर अली ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं,तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

ओडिशा की स्कूल पाठ्यपुस्तकों में कथित गलतियों और अनियमितताओं को लेकर भुवनेश्वर में आंदोलन तेज हो गया है। नवनिर्माण युवा छात्र संगठन के राज्य संयोजक मैनवर अली पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। मैनवर अली और संगठन की ओर से राज्य की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इनमें खास तौर पर कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकों में कथित स्पेलिंग,व्याकरण, तथ्यात्मक और वैचारिक गलतियों का मुद्दा शामिल है।

Odisha Textbook Controversy

ओडिशा पाठ्यपुस्तक विवाद को लेकर आंदोलन जारी।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार के सामने कई बार इन समस्याओं को उठाया गया, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला है। मैनवर अली ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं,तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की भी मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते, वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

End of Feed