Odisha: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए पुरी में सुरक्षा दुरुस्त; श्रद्धालुओं के लिए होंगे ये खास इंतजाम

ओडिशा पुलिस ने इस महीने के आखिर में होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। डीजीपी वाई. बी. खुरानिया ने सोमवार को खुफिया, कानून व्यवस्था, रेल एवं तटीय सुरक्षा से जुड़े पुलिस अधिकारियों के साथ इस सिलसिले में बैठक की।

Puri Jagannath Rath Yatra: ओडिशा पुलिस ने इस महीने के आखिर में होने वाली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) वाई. बी. खुरानिया ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें खुफिया विभाग, कानून-व्यवस्था, रेलवे और तटीय सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संभावित भगदड़, अपराध नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

Jagannatha Temple, Puri (File Photo)

जगन्नाथ मंदिर, पुरी (फाइल फोटो)

DGP खुरानिया ने रथ यात्रा के दौरान 'के9 दस्ते' (डॉग स्क्वॉड) की तैनाती पर जोर दिया। चूंकि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कई केंद्रीय मंत्रियों और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पुरी आने का निमंत्रण दिया है, ऐसे में कई वीवीआईपी के शामिल होने की संभावना है। खास बात ये है कि पिछले साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी रथ यात्रा उत्सव में भाग लिया था। डीजीपी ने यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने, अवरोधक लगाने और जिला प्रशासन के सहयोग से समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

End of Feed