स्वतंत्रता दिवस 2026: एडीजीपी संजीब पांडा समेत ओडिशा के 17 पुलिसकर्मी पदक से सम्मानित, डीजीपी ने जताया गर्व

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर ओडिशा के 17 पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और साहसिक सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें एडीजीपी संजीब पांडा और डीएसपी स्मितारानी मोहंती को 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' मिला है।

स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर ओडिशा पुलिस के 17 अधिकारियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट, समर्पित और साहसिक सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई पुरस्कार सूची में राज्य के पुलिस विभाग का नाम गर्व से ऊंचा हुआ है। सम्मानित होने वालों में ओडिशा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) संजीब पांडा और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्मितारानी मोहंती शामिल हैं, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए 'राष्ट्रपति पदक' (PSM) के लिए चुना गया है।

Odisha Police Medals

ओडिशा के 5 जांबाजों को वीरता पदक (फाइल फोटो)

यह सर्वोच्च सम्मान उनके सालों के असाधारण सेवा रिकॉर्ड और समर्पण को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। इसके साथ ही, राज्य के 5 जांबाज पुलिसकर्मियों को 'वीरता पदक' (GM) से अलंकृत किया गया है। यह पदक उन जवानों को मिलता है जो अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जिंदगी और संपत्ति बचाते हैं या अपराधियों को पकड़ते हैं।

End of Feed