अंधविश्वास की हदें पार, जादू-टोने के शक में बलि चढ़ी मां, बेटे ने उतारा मौत के घाट

Odisha News: ओडिशा के मयूरभंज जिले में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जादू-टोने के शक में एक बेटे ने अपनी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Odisha Murder News: अंधविश्वास जब दिमाग पर हावी हो, तो इंसान भी इंसान नहीं रह जाता। कुछ ऐसा ही मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले से सामने आया है। जहां एक बेटे ने जादू-टोने के शक में कथित तौर पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने इंसानियत और रिश्तों दोनों को लहूलुहान कर दिया। आरोपी बेटे की पहचान 35 वर्षीय तपन बारिक के तौर पर हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

odisha

ओडिशा में बेटे ने मां की हत्या की

आरोपी की पत्नी दो महीने पहले गई मायके

यह घटना मयूरभंज जिले के बेतनोटी थाना क्षेत्र के कलराफुलिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, तपन को पक्का यकीन था कि उसकी मां रायमनी सिंह (48) जादू-टोना करती है। आरोपी को शक था कि इसी कारण उसकी पत्नी का बार-बार गर्भपात हो रहा है। इसी शक और पारिवारिक तनाव के चलते घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। बताया गया है कि कथित मानसिक उत्पीड़न और घरेलू कलह के कारण आरोपी की पत्नी करीब दो महीने पहले ससुराल छोड़कर मायके चली गई थी और तब से वह अलग रह रही है।

End of Feed