Odisha News: ओडिशा में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 4 छात्रों पर थिनर डालकर लगाई आग; हालत गंभीर

ओडिशा के रायगड़ा जिले के एक स्कूल में पढ़ाई के दौरान चार छात्रों पर एक छात्र ने कथित तौर पर थिनर डालकर आग लगा दी गई। इस घटना में चारों छात्र गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Odisha News: ओडिशा के रायगड़ा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्कूल में छात्रों पर थिनर डालकर आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि एक छात्र ने कथित तौर पर चार छात्रों पर थिनर डालकर आग लगा दी। जिससे चारों छात्र बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिनमें से एक छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायल छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

odisha news

ओडिशा में स्कूल में आग की घटना

यह घटना बिसमकटक ब्लॉक के पाइकड़ाकुलुगुड़ा स्थित उन्नत उच्च विद्यालय की है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को स्कूल में रोजाना की तरह ही पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे कुछ छात्र स्कूल परिसर में शौचालय की ओर गए थे। तभी एक छात्र ने कथित तौर पर चार छात्रों पर थिनर डाल दी और माचिस से उनके शरीर में आग लगा दी। देखते ही देखते चारों छात्र आग की लपटों में बुरी तरह घिर गए और चीख-पुकार मच गई।

End of Feed