Odisha Flood: ओडिशा के 6 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, 41 हजार से ज्यादा लोग रेस्क्यू; 11 जिलों में अलर्ट

ओडिशा के बालासोर और मयूरभंज समेत 6 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है। प्रशासन ने 41,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है। 11 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी है।

ओडिशा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी जिलों में बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। राज्य का बालासोर जिला इस बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। नदियों के उफान पर आने से सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से 41,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचा दिया है।

Odisha flood

6 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

6 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित, 429 गांवों में घुसा पानी

सरकारी आंकड़ों और रिपोर्ट्स के अनुसार, ताजा बारिश के कारण ओडिशा के 6 प्रमुख जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बालासोर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इन जिलों के 52 ब्लॉकों के करीब 429 गांव पूरी तरह या आंशिक रूप से जलमग्न हो गए हैं। सड़कों पर पानी भर जाने से कई गांवों का संपर्क कट गया है, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

End of Feed