Odisha Video: ढेंकानाल में रामियाल नदी का तांडव; तेज बहाव में बही पूरी JCB मशीन, बाल-बाल बचा चालक

Odisha Flood: ओडिशा के ढेंकानाल में उफनती नदी पार करते समय JCB मशीन पानी के तेज बहाव में बह गई। रामियाल पुल पर हुए इस हादसे में ऑपरेटर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

Odisha Flood: ओडिशा में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ से हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। इसी बीच ढेंकानाल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां उफनती नदी के ऊपर बने पुल को पार करने की कोशिश में एक भारी-भरकम जेसीबी (JCB) मशीन पानी के तेज बहाव में बह गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते JCB ऑपरेटर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

odisha flood jcb

नदी में बही जेसीबी

रामियाल पुल पर हुआ हादसा

यह खौफनाक घटना ढेंकानाल जिले की मार्थापुर पंचायत स्थित रामियाल पुल पर घटी। मिली जानकारी के अनुसार, JCB मशीन मार्थापुर गांव से ओढ़णा गांव की ओर जा रही थी। रास्ते में रामियाल पुल के ऊपर से बाढ़ का पानी बहुत तेजी से बह रहा था जैसे ही चालक ने मशीन को पुल से निकालने का प्रयास किया, पानी के वेग के कारण JCB अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते नदी के गहरे पानी में समा गई।

End of Feed