ओडिशा के बालासोर में पेट्रोल पंप पर बंदूक की नोक पर बड़ी लूट, CCTV में कैद हुए बेखौफ बदमाश, देखें VIDEO

Odisha Balasore Petrol Pump Loot: ओडिशा के बालासोर जिले के बस्ता थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक पेट्रोल पंप पर बंदूक की नोक पर लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो हथियारबंद बदमाशों ने दराडा पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर पिस्तौल तानकर नकदी लूट ली और फरार हो गए।

Odisha Balasore Petrol Pump Loot: ओडिशा के बालासोर जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के बस्ता थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने रात के अंधेरे में एक पेट्रोल पंप पर धावा बोला और बंदूक की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से रफूचक्कर हो गए। यह पूरी खौफनाक वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

Odisha Balasore Petrol Pump Loot

ओडिशा के बालेश्वर में सनसनीखेज वारदात

यह सनसनीखेज मामला बस्ता इलाके के दराडा पेट्रोल पंप (Gunpoint Robbery Balasore Odisha) का है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर जब चारों तरफ सन्नाटा पसरने लगा था, तभी बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे। उस वक्त पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी रोजाना की तरह एक ग्राहक की गाड़ी में पेट्रोल भर रहा था। जैसे ही वह ग्राहक पेट्रोल डलवाकर वहां से आगे बढ़ा, उसके ठीक कुछ ही सेकंड बाद दोनों बदमाश कर्मचारी के बिल्कुल करीब पहुंच गए।

End of Feed